जमशेदपुर में युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद

जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उलीडीह ओपी क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की और एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद कीं। गिरफ्तार युवक की पहचान बिस्वजीत सिंह के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी इस हथियार का इस्तेमाल इलाके में दहशत फैलाने, व्यवसायियों को धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए करने वाला था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बिस्वजीत सिंह के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

















