पूर्व जेपीएससी (JPSC) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (IPS)का निधन
रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह 7:00 बजे दिल के दौरा पड़ने से हुई मृत्यु
रांची: पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष वरिष्ठ आईपीएस पदाधिकारी रहे अमिताभ चौधरी का आज सुबह 7:00 बजे रांची स्थित सेंटेविटा हॉस्पिटल में निधन हो गया। आज तड़के सुबह उन्हें हार्ड अटैक आया जिसके बाद उन्हें सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। विश्वस्त सूत्रों से पता चला स्वर्गीय चौधरी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और टहलने के दौरान उन्हें हृदय का दौरा पड़ा और वह गिर पड़े, इसके बाद उन्हें फिरायालाल चौक स्थित सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्ञात हो अमिताभ चौधरी झारखंड कैडर के आईपीएस पदाधिकारी रहे हैं । रांची एसएसपी रहते हुए रांची के अनेक कुख्यात अपराधियों को कानून के शिकंजे में जकड़ जेल भेजने का काम किया, जिसमें उस समय के सबसे कुख्यात माफिया रहे सुरेंद्र बंगाली, अनिल शर्मा समेत कई शामिल है।
कालांतर में क्रिकेट में विशेष रूचि होने के कारण बीसीसीआई के सचिव समेत विभिन्न पदों पर रहे और इन्हीं के कार्यकाल के दौरान विश्व विख्यात क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ। निधन होने से कुछ दिन पहले तक यह जेपीएससी के अध्यक्ष रहे और इनका कार्यकाल काफी विवादित भी रहा।
JPSC IPS

बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) में एक महिने में 4 करोड़ 60 लाख 93 हजार 528 रूपया का चढ़ावा
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath Dham) मंदिर में एक महिने में 40 लाख श्रद्धालू ने बाबा पर किया जलार्पण 4…

( Governor Ramesh Bais ) राज्यपाल रमेश बैस ने सपरिवार मलूटी मंदिरों में की पूजा जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण।
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ( Governor Ramesh Bais ) सपरिवार मंदिरों के गांव मलूटी पहुंचे। यहां उन्होंने मां मौलिक्षा मंदिर…
















