18 साईबर अपराधी पकड़े गए.

Share
Link copied

Team Drishti,

देवघर : देवघर पुलिस को मिली सफलता सारठ, समेत कई थाना क्षेत्र में 18 साईबर अपराधी पकड़े गए हैं. अपराधियों के पास से 43 मोबाईल, 54 सिम कार्ड, 32 पासबुक,14 ATM,1 लैपटाप, 5 चेकबुक, 96 हजार नकद,1दोपहिया समेत 1 चार पहिया बरामद किया गया है.

देवघर पुलिस कप्तान अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर पाथरोल सारठ थाना क्षेत्र में सारठ SDPO अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सफलता हाथ लगी अरब18 साईबर अपराधियों को पुलिस ने पकडा़. ये अपराधी भोले भाले लोगों को ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर ATM, UPI और e-violet के माध्यम से चिकनी-चुपडी़ बातों में फसांकर ठगी का धंधा करते थे. पुलिस गिरफ्त में आए सभी युवकों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow