झारखंड के 5 बेरोजगारों को जिला नियोजनालय रामगढ़ से मिला रोजगार.

Share
Link copied

रामगढ़, आकाश/अशोक.

रामगढ़ : जिला नियोजनालय रामगढ़ के द्वारा 12 फरवरी 2020 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस रोजगार मेले में टाटा स्टील घाटो की कंपनी ने भी भाग लिया था। रोजगार मेला में टाटा स्टील के दो दो प्रकार की रिक्तियां थी। इस रोजगार मेले में टाटा स्टील के 2 पद की रिक्तियां थी, जिसमें ओवरमैन और दूसरा सर्वेयर की रिक्तियों थी। टाटा स्टील के द्वारा सर्वेयर पद के लिए अंतिम रूप से 5 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। चयन करने के पश्चात 24 नवम्बर को उन पाँच अभ्यार्थियों को उनका कम्पनी के ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

आफर लेटर नियोजन पदाधिकारी मोहम्मद इमरान फारुकी रामगढ़ के हाथों अभ्यर्थियों को सौंपा गया। बेरोजगारों को रोजगार की ऑफर लेटर मिलते ही बेरोजगारों के चेहरे पर खुशी की झलक झलक ने लगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow