सीएम हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

सीएम हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

Share
Link copied

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में झारखंड के कई सपूतों के नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। इन्हीं सपूतों में एक पांडेय गणपत राय थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की जड़ें हिला दी थी।

सीएम हेमन्त सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की.

देश की आजादी की खातिर उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इनकी शहादत को कभी भूल नहीं सकते हैं। इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन मे अपनाने का संकल्प लें । 1857 के आंदोलन के वीर शहीद पांडेय गणपत राय को शत शत नमन।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow