पानी के लिए संघर्ष करती महिलाएं.

पानी के लिए संघर्ष करती महिलाएं.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:57 AM (IST)

जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड स्थित इरकिया गांव में पीने के पानी के लिए आधा किलोमीटर तक जाना पड़ता है। गांव में चापाकल खराब रहने से पूरे गांव की महिलाएं स्कूल के चापाकल से ले पानी ले जाती है। ग्रामीणों ने बताया हमलोग पानी के लिए बहुत कष्टदायक जीवन व्यतीत कर रहे है। कई बार प्रशासन को इनकी सूचना देने के बावजूद अभी तक गांव में पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक इरफान अंसारी को हम लोगों ने दो बार जिताया और उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि बहुत जल्द ही गांव में पानी की समस्या को मैं समाप्त कर दूंगा। लेकिन आश्वासन देने के बावजूद भी आज तक कोई पहल नहीं हुई।

पानी के लिए संघर्ष करती महिलाएं.

गांव वालों का कहना है कि हमलोग आधा किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाने के लिए इरकिया स्कूल जाते हैं, यह बहुत दुख की बात है। लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि फिर क्या गांव में जल्द से जल्द पानी की समस्या का निपटारा करें। हालांकि इस संबंध में जब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की गई तो उन्होंने गांव में पानी के संकट को दूर करने का आश्वासन दिया है अब देखना है कि कब तक गांव के चापाकलों की मरम्मत ही होती है और ग्रामीणों को पानी मिल पाता है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow