13 साइबर अपराधी को पुलिस नें किया गिरफ्तार.
देवघर : देवघर पुलिस को मिली सफलता 02 चारपहिया वाहन के साथ कुल 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार। देवघर पुलिस की साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार चल रहे छापेमारी में आज करमाटांड़ खागा पालोजोरी मारगोमुण्डा एवं पथरड़ा थाना क्षेत्र से कुल 13 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरफ्तार अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 29 सिम, 16 एटीएम, 13 पासबुक, 09 चेकबुक, 02 चारपहिया वाहन, 04 लेपटॉप और 02 बाइक बरामद किया गया है। अभियुक्त मंसूर अंसारी मोबाइल लॉक तोड़ कर साइबर क्राइम करने वाले को मुहैया कराता था रंजीत मंडल जिओ रिटेलर आईडी से साइबर के पैसा से लोगों का रिचार्ज करता था फुरकान अंसारी छेड़खानी के केस में पालोजोरी थाना से जेल जा चुके हैं।















