बजट में गरीबों की योजनाओं में कोई बदलाव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन.

बजट में गरीबों की योजनाओं में कोई बदलाव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन.

दुमका : आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुँचे। मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश्वरी बी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित झामुमो के 42वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुमका पहुंचे हैं। वह 2 फरवरी की शाम में वापस लौट जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज पेश हुए केंद्रीय बजट कहा कि जो बजट पेश किया गया है उसमें गरीबों की चिंता नहीं की गयी है। बजट में गरीबों की योजनाएं यथा मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बजट से एक ही बात समझ आती है कि अब नौकरीपेशा वालों की खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि डिविडेंड(लाभांश) में भी हिस्सेदारी लेने का प्रयास सरकार कर रही है। पेट्रोल डीजल में सेस बढ़ गया है। सरकार सिर्फ आत्म निर्भर की बात करती है, लेकिन भारत आत्म निर्भर कैसे बने केंद्र सरकार के पास इसकी कोई योजना नहीं है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now