20210206 141230

एक दिवसीय आर पी द्विवेदी मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न.

राँची : आज राँची जिला वुडबॉल संघ एवं एके ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आर पी द्विवेदी मेमोरियल वुडबॉल का समापन राँची कॉलेज ग्राउंड में समापन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी उपवन वारा, एके ग्रुप के निदेशक अमर भारती, समाजसेवी राजीव रंजन एवं समाजसेवी अशुतोष द्विवेदी एवं खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ने खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी के एचओडी जूलॉजी जी सी बासुकी, धीरज कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित थे। आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-सीनियर बालक वर्ग में प्रथम देवपूजन ठाकुर 8 स्ट्रोक, द्वितीय अल्फ़र न 9 स्ट्रोक एवं तृतीय बंटी टोप्पो 10 एवं चौथे स्थान पर शुभम रहे। वहीं जूनियर बालक वर्ग में प्रथम राधेश्याम सोनी 7 स्ट्रोक द्वितीय रोनित रंजन तिर्की 8 स्ट्रोक तृतीय सौरव तिर्की 9 स्ट्रोक,एवं अनूप कुमार ठाकुर 10 स्ट्रोक बनाकर चौथे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम जानवी कुमारी 12 स्ट्रोक एवं द्वितीय स्थान सोनाक्षी हांसदा 13 स्ट्रोक पर रहे। यह जानकारी अमन ने दी।

Share via
Share via