चंदन राय गोली कांड का उद्भेदन, दोस्तों को बचाने के लिए गढ़ी कहानी.
सिमडेगा : सिमडेगा शहर में विगत सात फरवरी की देर रात हुई चंदन राय गोलीकांड का पुलिस ने गुरुवार को उद्भेदन किया। घटना के बाद घायल चंदन द्वारा पुलिस को मनगढ़ंत बात बता कर बरगलाने का प्रयास किया गया था। उसका पर्दाफाश करते हुए सिमडेगा पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।/पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि सात फरवरी की रात सिमडेगा चंदन राय जख्मी हालत में शहर के कुंजनगर पंहुचा जहाँ से पुलिस को रामजी यादव द्वारा फोन के पुलिस को घटना की सुचना दी गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी इं दयानंद कुमार ने तुरंत कुंजनगर पंहुचकर घायल चंदन को ईलाज के लिए सदर अस्पताल लाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां घायल चंदन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पल्सर बाइक से आ रहे थे तभी अंकित मिंज नामक युवक ने पुरनापानी के पास उसपर गोली चलाई है। पुलिस ने आनन फानन में घायल चंदन के पैर से गोली निकलवा कर बेहतर ईलाज के लिए रांची भेजवाया। पुलिस ने घायल चंदन की बयान पर अंकित को हिरासत में लेकर कर पुछताछ शुरू की। लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल खंगाला तो चंदन का बयान और घटनास्थल में विरोधाभास नजर आया। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए घटना की गहन छानबीन शुरू की तो घटना कुछ और हीं निकला।
पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना की रात घायल चंदन अपने दोस्त मनीष सिंह और अमरजीत के साथ बैठ कर कुंजनगर में हीं परसुराम साह के किराए के मकान पर शराब पी रहा था। इसी क्रम में मनीष ने अपनी अवैध पिस्टल निकाल कर साफ करने लगा तो गोली चल गई और चंदन घायल हो गया। घटना के बाद मनीष रामजी यादव की मदद से फायर किया पिस्टल छिपाने में अमरजीत की मदद ली। अमरजीत ने पिस्टल एक गरीब की झोपड़ी में छिपाना चाहा जब उसने मना किया तो उसने उसे धमकी भी दी। उसने छठ तालाब के पास एक झाड़ी में पिस्टल छिपा दिया।
घटना के बाद चंदन ने मनगढ़ंत कहानी पुलिस को सुना कर अपने दोस्तों को बचाने और एक बेगुनाह को जेल भेजने की फिराक में लगा था। लेकिन पुलिस ने गहन तहकीकात कर मामले का पर्दाफाश करते हुए अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके निशानदेही पर झाड़ी में छुपाकर रखा पिस्टल, एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मनीष सहित अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस कप्तान तबरेज ने ने कहा कि पुलिस तत्पर है। आरोपी कभी बच नहीं सकता और बेगुनाह कभी फंस नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि घटना को उजागर करने वाले सभी कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















