किसानों के समर्थन एवं कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा.

किसानों के समर्थन एवं कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा.

Share
Link copied

जामताड़ा : किसान आंदोलन के समर्थन एवं केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध में जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को पदयात्रा निकाली, और मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई पार्टी के जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल कर रहे थे जबकि मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी एवं कांग्रेस के जामताड़ा जिला पर्यवेक्षक रणविजय सिंह शामिल हुए।

मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और तीनों बिलों को वापस करने की मांग की पदयात्रा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के आवास से निकली जो कोर्ट मोड़ होते हुए इंदिरा चौक पहुंची जहां सभा में तब्दील होकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहां के देश और प्रदेश के किसानों के साथ कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है यह काला कानून के विरोध में लगातार कांग्रेस सड़कों में उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लेती है तब तक कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेगी।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow