कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें बच्‍चे : विधायक भूषण.

कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करें बच्‍चे : विधायक भूषण.

Share
Link copied

सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा बच्‍चो कि समस्या सुनने प्रस्‍तावित उवि जोकबहार मे बच्‍चों की समस्‍या सुनी। मौके पर बच्‍चों ने विधायक से जर्जर हो चुके विद्यालय भवन का नवीकरण कराने की भी अपील की। वहीं शिक्षकों ने विद्यालय को अनुदान नहीं मिलने की जानकारी दी। जिसपर विधायक ने कहा कि जल्‍द विद्यालय भवन का नवीकरण कराते हुए प्रस्‍तावित स्‍कूलों में अनुदान दिलाने के लिए पहल करने की बात कही।

मौके पर विद्यालय ने बच्‍चों में जोश भरते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। वहीं शिक्षकों को समय पर स्‍कूल आते हुए बच्‍चों को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि बच्‍चों ने उन्‍हें अपनी समस्‍या सुनने के लिए विद्यालय आने का आग्रह किया था। साथ ही विधायक आवास जाने पर परेशानी होने की भी बात कही थी। जिसपर विधायक ने स्‍वयं स्‍कूल जाकर समस्‍या सुनने का आश्‍वासन दिया था। मौके पर मुखिया मुक्ता तिर्की, उपमुखिया, एचएम, हरीहर सिंह, सलमोहन केरकेट्टा, दशरथ बैठा, ममता केरकेट्टा, शांति प्रभा, रुपेश नंदनी, मंजूला बखला, लीलावती कुमारी आदि उपस्थित थे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow