फूड सेफ्टी को लेकर चलाया गया छापेमारी अभियान.

फूड सेफ्टी को लेकर चलाया गया छापेमारी अभियान.

Share
Link copied

गिरीडीह : डुमरी अनुमंडल के इसरी बाजार और डुमरी में एसडीएम हेमलता मुर्मू के नेतृत्व में इन बाजारों में चलने वाले चौमिन दुकानों में छापेमारी सह फूड सेफ्टी को लेकर जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सोमवार देर शाम तक चली। छापेमारी सह जांच अभियान में गिरीडीह फूड सेफ्टी टीम भी साथ साथ चल रही थी।

एसडीएम प्रेमलता मुर्मू  ने बताया कि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि चौमिन दुकानों में नकली सॉस का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है और लोगों में सूगर एवं कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों के शिकार हो रहें हैं। मिली शिकायत की पुष्टि होने पर एसडीएम ने एक टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कई होटलों से नकली सॉस सहित कई अन्य नकली खाद्य सामग्री भी बरामद किया गया है।

वही होटलों में गंदगी का अंबार देखकर एसडीएम भड़क गई। फिलहाल एसडीएम ने सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है और सभी खाद्य पदार्थों को जांच के लिए लैब भेज दी है। इस दौरान उनके साथ फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। वहीं एसडीएम के इस छापेमारी अभियान से नकली खाद सामग्री का इस्तेमाल कर रहे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow