अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार युवक की हुई मौत.

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार युवक की हुई मौत.

जामताड़ा : गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे में जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव के पास देर शाम भयानक सड़क दुर्घटना घटी। अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारा।एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इसकी सूचना जामताड़ा थाना को मिले तो तुरंत घटनास्थल मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल ले गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक अपाची बाइक संख्या जे एच 21 एल 5522 से युवक धर्मपुर की ओर से अपने घर जा रहे थे। दोनों युवक सुपायडीह पंचायत के हुड़ारबेड़ा गांव का है। मृतक में सुभाष मुर्मू एवं देवनाथ मुर्मू गंभीर रूप से घायल है। एक अन्य साथी ने कहा कि हाईवे के किनारे घूमने आए थे और साथियों के साथ फोटो खींच कर लौट रहे थे। अचानक किसी अज्ञात ट्रक ने धक्का मारा दुर्घटना घटी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित करने पर एंबुलेंस एवं पुलिस पहुंची। लाश और घायल पड़े युवक को सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन घटनास्थल से भाग निकला है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now