राँची के युवक की सिमडेगा में गला रेतकर हत्या.

राँची के युवक की सिमडेगा में गला रेतकर हत्या.

Share
Link copied

सिमडेगा : सिमडेगा में आज एक युवक की गला रेता हुआ शव बरामद हुआ है। सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के बाजारटांड के पास खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। शव के पास से गांजा व अन्य नशे का सामान भी बरामद किया गया है। सुबह जब लोग खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक रांची का रहने वाला था।

राँची के युवक की सिमडेगा में गला रेतकर हत्या.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। युवक की पहचान रांची निवासी सनी पासवान के रूप में की गई। तेज धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, युवक 5-6 माह से सिमडेगा में ही रह रहा था और नशे का आदि था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow