फांसी लगाकर एक युवती ने की आत्महत्या.

फांसी लगाकर एक युवती ने की आत्महत्या.

Share
Link copied

गिरीडीह : गिरीडीह के व्यवसायिक नगरी इसरी बाजार में शनिवार को एक युवती ने घर में लगे पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक का पोरदाग एसबीआई बैंक में कैशियर के पोस्ट पर कार्यरत थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मृतका के शव के पास एक डायरी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आपको बताते चलें की घर के सारे लोग मृतका की बड़ी बहन की डिलीवरी के लिए गिरिडीह गए हुए थे। घर पर मृतका और उसके पिता ही अकेले थे। जब बाहर से भाई घर पर लौटा तो मृतका को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पूरे घर में देखने के बाद भाई ने देखा कि एक कमरा बंद है जब उसे तोड़कर अंदर गया तो देखा कि बहन पंखे में दुपट्टा से लटककर आत्महत्या कर चुकी है। फिलहाल परिजन बैंक के स्टाफ पर काम को लेकर दवाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस अलग-अलग एंगलो पर जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान दिनेश बर्णवाल की पुत्री पिंकी बर्णवाल के रूप में हुई है।

इस सम्बंध में डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि इस घटना को बारीकी से देखना व अनुसंधान के बाद ही युवती के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow