FB IMG 1635385993977

गोड्डा से बीजेपी विधायक अमित मंडल पर हुआ जानलेवा हमला, हाथ पैर, और पेट पर आई गंभीर चोट

सौरभ सिन्हा
भागलपुर :- झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अमित मंडल पर तिलकामांझी थानाक्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए।
घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया । इधर घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।
इन्हें भी पढ़ें:-दुमका में इनदिनों रात के अंधेरे में भी चल रहा है परिवहन विभाग कार्यालय, नियमों को ताक पर रखकर दिया जा रहा कार्य को अंजाम
जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया । इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं। वहीं, विधायक पर हुए हमले के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-गढ़वा में पुलिस और ACB आमने -सामने, बीस हजार रुपये की घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा तो पुलिस ने ACB के इन्स्पेक्टर को जमकर कूटा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via