जज उत्तम यादव मौत प्रकरण :CBI आरोपियों का फिर से नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाएगी.

जज उत्तम यादव मौत प्रकरण :CBI आरोपियों का फिर से नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाएगी.

धनबाद: जज उत्तम आनंद की मौत मामला सुलझा नहीं है. मामले को सुलझाने के लिए CBI आरोपियों का फिर से नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाएगी.


सीबीआई ने एक बार फिर से जेल में बंद आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा के नार्को, ब्रेन मैपिंग समेत चार टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है. सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में आवेदन देकर दोनों को टेस्ट के लिए गुजरात के गांधी नगर ले जाने की इजाजत मांगी है.

जिस पर अदालत ने CBI को छह दिसंबर से 29 दिसंबर तक नार्को और अन्य टेस्ट कराने की स्वीकृति दी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow