27.01.2022 14.53.24 REC

आरपीएन के इस्तीफे के बाद राहुल(RAHUL) से मिले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष, दी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के अगले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह की अनुपस्थिति में बदले हालात पर दोनों ने चर्चा की. हालांकि, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान राजेश ठाकुर ने अध्यक्ष बनने के बाद चार महीने के कार्यकाल की विस्तृत जानकारी राहुल गांधी को दी. उन्होंने पूरे राज्य में आयोजित जनजागरण यात्रा साथ-साथ विशेष सदस्यता अभियान के बारे में बताया.
JSSC नियमावली संशोधन मामला : HC ने कहा असंवैधानिक प्रतीत हो रहा संशोधन
सारी बातों को सुनने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों के साथ साथ राज्य की जनता के साथ किये गए वायदों को राज्य सरकार द्वारा पूरा करवाने के दिशा में तेजी से काम करें. केंद्र सरकार के हर जनविरोधी नीतियों निर्णयों का जमकर विरोध करें. प्रदेश में कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान को और गति देने की सलाह दी
 सातवीं जेपीएससी(JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ दायर याचिका
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडेय के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पर्वोत्तर के तीन राज्यों के प्रभारी डॉ अजय कुमार भी मौजूद थे.
कानून पास होने के बाद भी झारखंड में नहीं थम रहा कानून पास होने के बाद भी झारखंड में नहीं थम रहा मॉब लिंचिंग ( Mob Lynching)की घटनायें की घटनायें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via