Hazaribagh: हजारीबाग में भगवन भोलेनाथ को अर्पण के लिए दूध का वितरण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Hazaribagh: दूसरी सोमवारी को भी बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में जल चढ़ाने के प्रति एक अलग सा उमंग प्रतीत होता देखा गया l बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में श्रावण महीने का दूसरी सोमवारी में भक्तजनों का भगवान शिव के प्रति काफी हर्ष उल्लास के साथ उमर पड़ी भीड़ . भगवान शिव के शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र और गंगाजल अर्पण किया गया और श्रद्धालुओं में दूसरी सोमवारी को लेकर भगवान की दर्शन में एक अलग उत्साह देखा गया और श्रद्धालुओं ने यह भी कहा कि यह हमारी दूसरी सोमवारी है
यहां भगवान शिव के दर्शन कर हम लोग जल और फूल बेलपत्र चढ़ाते हैं और भगवान से प्राथना करते हैं । दूल्हे और दुल्हन की तरह पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया था और यह भी देखा गया कि कोरोना बीतने के बाद इस वर्ष के श्रावण महीने के द्वितीय सोमवारी को भक्तों की भीड़ काफी हर्षोल्लास के साथ एक अलग अनुभव भगवान शिव और पार्वती माता के प्रति देखी गई . वही लोगों ने श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री के साथ साथ भगवान पर अर्पण के लिए दूध का भी वितरण किया ।

















