दो A.K47 ED ने प्रेम प्रकाश के ठिकाने से बरामद किया छापेमारी जारी।

दो A.K47 ED ने प्रेम प्रकाश के ठिकाने से बरामद किया छापेमारी जारी।

Share
Link copied

झारखंड में आज ED ने करीब दर्जनभर जगह पर छापेमारी की बताया जा रहा है कि यह छापेमारी हेमंत सोरेन से जुड़े लोगों के ऊपर की गई है जिसमें सत्ता में अपनी धमक रखने वाले प्रेम प्रकाश और सोरेन परिवार के पुराने सीए जयशंकर जयपुरिया के ठिकानों पर की गई सबसे चौंकाने वाली खबर यह रहेगी आज की छापेमारी में दो एके-47 बरामद हुई है फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़े केस में ईडी की कार्रवाई जारी है.

 

बुधवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 ठिकानों और झारखंड के कुल 17 जगहों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की. सभी जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है. इसी दौरान प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ठिकाने से दो एके-47 राइफल बरामद किया है. यहां बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट करके एके-47 राइफल मिलने की जानकारी दी है. हालांकि इसकी अधिकारी तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी को प्रेम प्रकाश के ठिकाने से दो एके-47 मिला है. मौके पर ईडी ने एनआईए को जांच के लिए बुलाया है.

गोड्डा सांसद निशिकांत ने ट्वीट करके कहा है कि, झारखंड के मुख्यमंत्री जी और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी झारखंड के दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के यहां सूत्रों के अनुसार AK 47 बरामद @dir_ed ने किया है,यानि वह आतंकवादी व नक्सलियों का सरग़ना है @NIA_India को जांच अपने हाथों में लेना चाहिए.
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow