भाजपा ने दुमका से लुईस बेरमो से योगेश्वर को बनाया उम्मीदवार.

Share
Link copied

Team Drishti,

रांची : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में होने वाले दो विधानसभा उपचुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं. भाजपा ने दुमका से राज्य की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने योगेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाया है.

यह जानकारी रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी. उन्होंने बताया कि दुमका से लुईस मरांडी और बेरमो से योगेश्वर महतो को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने दावा किया है कि दोनों सीटों से भाजपा के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow