simdega news

Simdega News :- PLFI उग्रवादियों ने देर रात फूंका पावर ग्रिड के कार्य में लगे JCB और ट्रेक्टर

Simdega News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna Chourasia

Ranchi  , Drishti now

सिमडेगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य में लगे जेसीबी और दूसरी मशीनों में आग लगा दिया है। उग्रवादी अपने साथ पेट्रोल लेकर आये थे। पानी की बोतल में पेट्रोल भरा था, मशीन पर छिड़कर उग्रवादियों ने मशीनों में आग लगायी। काफी देर तक वह आराम से इस इलाके में घूमकर घटना को अंजाम देते रहे। घटना देर रात की बताई जा रही है जिसमें दस से ज्यादा की संख्या में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की पूरी जिम्मेदारी भी ली 

घटना को अंजाम देने के बाद उग्रवादियों ने वहां  फेंका परचा और इस पुरे घटना की जिम्मेदारी भी उठाई है|  इसके बाद घटना की सुचना मिलने   के बाद पुलिस भी मौके पे पहुँच गई | यह निर्माण कार्य के भवन में कुछ लोग मौजूद थे लेकिन वे उग्रवादियों के दर से बहार नहीं निकले| इस घटना में किसी के भी घायल होने  की खबर नहीं बताई जा रही है|

देर रात उग्रवादियों ने दिया घटना को अंजाम

यह घटना बुधवार देर रात घाटी है | जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास लंबे समय से निर्माम कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि पहले भी उग्रवादियों ने लेवी की मांग की थी और लेवी ना देने पर निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी थी। संगठन ने फेंके गये पर्चे में लिखा है कि आप संगठन से अनुमति लिए बगैर यह निर्माम कार्य कर रहे हैं। इसलिए यह फौजी कार्रवाई की जा रही है। अगर आप भविष्य में फिर संगठन से बात किए बैगर काम शुरू करेंगे तो फिर फौजी कार्रवाई की जायेगी। उग्रवादियों का हथियारबंद दस्ता ने निर्माण कार्य में लगे है |

Share via
Share via