वामदलों का राजभवन मार्च.

Share
Link copied

Team Drishti,

राँची : वामदलों ने कृषि कानून, कोयले की व्यवसायीकरण, और निजी अस्पतालों में मची लूट के खिलाफ राँची जिला स्कूल से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान वामदलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वामदलों का राजभवन मार्च.

सीपीआई के सचिव महेंद्र पाठक ने कृषि कानून को काला कानून करार दिया, कहा देशभर के किसान इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं, जब तक मोदी सरकार इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा. साथ ही केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस नहीं लेने की स्थिति में चेतावनी देते हुए कहा की काला कानून वापस नहीं लिए जाने की स्थिति में आगे वामदलों द्वारा राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया जाएगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि बिल का विपक्षी पार्टी द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. विपक्ष इसे काला कानून और किसानों के साथ नाइंसाफी बता रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow