Ranchi News:-नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को बताया अपमान, नेताओं ने कहा - इतिहास में काला अध्याय जुट गया

Ranchi News:-नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को बताया अपमान, नेताओं ने कहा – इतिहास में काला अध्याय जुट गया

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 29 May 2023 12:15 PM (IST)

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम से राष्ट्रपति को अलग करने को लेकर वाम दलों में नाराजगी है। इसी नाराजगी को जाहिर करने को लेकर वाम दलों ने अलबर्ट एक्का चौक पर काला दिवस मनाया। विभिन्न संगठनों से आए लोगों ने राष्ट्रपति के सम्मान में संविधान सम्मत कार्रवाई करने और संविधान की रक्षा के लिए काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर विरोध व्यक्त किया।
इन दलों की रही भागीदारी

  • भाकपा माले
  • मासस
  • प्रगतिशील लेखक संघ
  • आदिवासी संघ
  • एसटी एससी मोर्चा
  • पत्रकार संघ
  • अखिल भारतीय महिला समाज
  • श्रमिक संगठन

इतिहास के लिए काला दिन
विरोध के दौरान भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा आज देश के इतिहास में एक नया काला अध्याय जुड़ गया। नये संसद भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया जाना शर्मनाक है। ऐसा कर सरकार ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी हैं।
संविधान का उल्लंघन किया
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक तौर पर संसद भवन राष्ट्रपति की अनुमति से ही खुलता है। उनके अभिभाषण से ही संसद सत्र की शुरुआत होती है। उन्हीं की अनुमति से संसद का कार्यकाल चलता है। संसद के अंदर जो भी बिल पास होते हैं, वह भी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से ही कानून का रूप लेता है। जिसके केंद्र में होने से संसद चलता है, आज उसे ही नहीं बुलाया गया। आज केवल वाम दल की नहीं बल्कि देश की 19 राजनीतिक पार्टियां और 253 सांसदों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।
इनकी रही उपस्थिति
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, इम्तियाज खान, धर्मवीर सिंह, इसहाक अंसारी, फरजाना फारुकी, प्रलेश के रणेंद्र पंकज मित्र, भुवनेश्वर केवट, एसके राय, आनंदिता, प्रगतिशील लेखक संघ के रमेंद्र, रवि भूषण, सच्चिदानंद मिश्रा, जनार्दन प्रसाद, किरण कुमारी, सुरेंद्र कुमार दीक्षित, नीरज कुमार सिंह, सज्जाद अंसारी, कृष्ण कुमार वर्मा, हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, राजेंद्र रविदास, एके रसीदी, शुभेंदु सेन, शहाबुद्दीन अंसारी, संजय पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow