Double murder : जूस काउंटर संचालक उसके स्टाफ की हत्या. जांच के लिए SIT बनी 

Double murder : जूस काउंटर संचालक उसके स्टाफ की हत्या. जांच के लिए SIT बनी 

Share
Link copied

Double murder :   रांची में अपराधी बेखौफ हो गए हैं बीती रात अपराधियों ने डबल मर्डर वाली घटना को अंजाम दिया अपराधियों ने जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को गोली मार दी. इस घटना में जहां जूस काउंटर के संचालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं स्टाफ को आनन- फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया. इलाज की दौरान उसकी भी मौत हो गई. यह घटना राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी में हुई है, जहां शुक्रवार की देर रात चिरौंदी साइंस सिटी के पास जूस काउंटर संचालक और उसके स्टाफ को अपराधी ने गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है

पुलिस के मुताबिक रांची के चिरौंदी में हुए दोहरे हत्याकांड को जूस काउंटर लगाने के विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है. मोराबादी मैदान स्थित रांची जूस सेंटर के साथ मृतक का विवाद चल रहा था,उसी के द्वारा हत्या कांड को अंजाम दिया गया।रांची जूस का संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी हासिल हुआ है जिसमे अपराधी पहचान लिए गए है।

रांची में डबल मर्डर की सूचना पर रांची एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी शुभांशु जैन, डीएसपी सदर सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. इस दौरान मौका-ए-वारदात पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई है. वारदात वाले स्थान से पुलिस को एक खोखा भी मिला है. प्रारंभिक जांच में बात सामने आई है कि मोरहाबादी मैदान में जूस लगाने को लेकर मुकेश का किसी से अदावत चल रही थी. इस घटना को इस अदावत से जोड़कर देखा जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को हत्या में शामिल अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल हो गई है. दोनों हत्यारे फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow