पहाड़ी चीता गिरोह का सरगना चरका पुलिस के हत्थे चढ़ा.

Share
Link copied

Simdega, Shambhu Kr Singh.

सिमडेगा : झारखंड उड़ीसा छत्तीसगढ़ आतंक के बल पर तांडव कर पहचान बना चुके वर्षों से वांछित रहे पहाड़ी चीता गिरोह के शातिर अपराधी सरगना चरका उर्फ मंगरा उरांव को सिमडेगा पुलिस ने धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस को एक देशी पिस्टल, 08 एम एम का तीन जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया है.

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र के तलमंगा जंगल में विगत 21अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में इसका एक साथी मारा गया था, और दो गिरफ्तार हुए थे, लेकिन यह फरार हो गया था. चरका पर सिमडेगा जिला में रंगदारी, हत्या, लुट, शस्त्र अधिनियम आदि के कुल सात मामले दर्ज हैं. वहीं पडोसी जिला गुमला में भी इस पर दो मामले दर्ज है. वर्षों से पुलिस को इसकी तलाश कर रही थी.

पहाड़ी चीता गिरोह का सरगना चरका पुलिस के हत्थे चढ़ा.

शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इंस्पेक्टर दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी, जिसमें रंजीत उरांव और योगेन्द्र सिंह शामिल थे और साथ ही इसमें पुलिस की टेक्निकल सेल लगी थी. पुलिस ने इसे सिमडेगा गुमला सीमा से गिरफ्तार किया है.

पुलिस कप्तान ने इस कामयाबी के लिए इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सहित टेक्निकल टीम के पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गायस. पुलिस कप्तान ने कहा कि जितने भी वांछित अपराधी और उग्रवादी हैं वे सरेंडर कर सरकार के सरेंडर पोलिसी का लाभ लेकर स्वच्छ जिन्दगी बिताएं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow