बिना दूल्हा के ही एनडीए बरात लेकर निकली है : तेजस्वी यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो में आरजेडी के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुगदा में की चुनावी सभा इस दौरान चुटकी लेते हुए बीजेपी और एनडीए पर किया कटाक्ष कहा बिना दूल्हा के ही एनडीए बरात लेकर निकली है, उन्होंने कहा की उनके दूल्हे का कोई पता ही नही और बराता लेकर घूम रहे है।
बताते चले की झारखंड में बीजेपी और एनडीए में कोई मुख्यमंत्री के चेहरे को फोकस नही किया है और जीत के बाद मुख्यमंत्री तय करने की बात कहती रही है और इसी को लेकर तेजस्वी यादव ने चुटकी लिया है। बोकारो के दुगदा फुटबॉल मैदान में कांग्रेस सह इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सभा के दौरान उक्त बाते कही।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की बीजेपी केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है जहां हम कलम की बात करते है तो वो तलवार की बात करता है। उन्होंने कहा की भाजपा और एनडीए रोजगार देने की बात नही करती है वो किसानों की बात नही और न ही विकास की बात करती है।

















