राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

Deputy Commissioner, Ranchi Manjunath Bhajantri held a meeting with administrative-police officers
Deputy Commissioner, Ranchi Manjunath Bhajantri held a meeting with administrative-police officers

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को दिये उचित व आवश्यक दिशा निर्देश।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

06 जनवरी 2025 को आर्मी ग्राउंड, खोजा टोली नामकुम में होगा कार्यक्रम।

ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें- मंजूनाथ भजंत्री, उपायुक्त, रांची।

रांची:राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी 2025 को खोजाटोली, नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा….कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गयी… उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।

राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर रांची उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, मंच निर्माण, अतिथियों/लाभुकों के लिए भोजन-पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग आदि व्यवस्था की बारीकी से जानकारी ली। दूसरे जिलों से आनेवाले लाभुकों के लिए चिन्हित स्थानों पर अधीनस्थ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर भोजन/पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के दौरान और बाद में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई के लिए टीम की प्रतिनियुक्ति करें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now