झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन।

महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना की, किस्त 2500 रुपया महिलाओ को 2 महीनो से नहीं देने को लेकर ….भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर जमकर किया प्रदर्शन।
राज्य में महिला को सुरक्षा देने, लगातार होती पेपर लीक , सहित जनता के साथ, चुनाव में किये गए घोषणो कि वादाखिलाफी का लगाया आरोप।
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने, विपक्ष से पूछा नेता प्रतिपक्ष कब मिलेगा, नेता विहीन हुई भारतीय जनता पार्टी इसका जवाब दे।
सदन नेता प्रतिपक्ष के बिना चल रहा है और राज्य में नेता प्रतिपक्ष नहीं होने के कारण कई आयोग के पद रिक्त है ….. न्यायालय के आदेश के बाद भी बीजेपी अपना नेता नही चुन पा रही है।
पेपर लीक में है ,बीजेपी के नेताओ की संलिप्ता ?? पकड़े जाने के डर से कर रहे है , cbi जांच की माँग।
जबकि झरखण्ड की एजेंसियां जाँच के लिए है सकक्षम , जाँच से क्यो भाग रहे है
रांची:विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला जेपीएससी मैट्रिक पेपर लीक समेत विधि व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा तमाम भाजपा आ चुके विधायकों ने नारेबाजी की….इस दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार में कुछ भी नहीं हो सकता है मैट्रिक का पेपर लीक हो गया इसकी सीबीआई जांच होगी तो सरकार में बैठे लोग चेहरे पर से नकाब उतरेगी वहीं जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्ति ना कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है….
वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि राज्य सरकार में महिला छात्र युवा कोई भी सुरक्षित नहीं है मैया सम्मान की राशि के नाम पर ढिंढोरा पीटा गया लेकिन अब इसके सच्चाई सबके सामने है……
















