हजारीबाग में सरकारी अधिकारी की हत्या से हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर सवाल ? एनटीपीसी के GM ने कहा की एक सरकारी अधिकारी का किसी दूसरे चीजों से क्या लेना देना हत्या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए हुई है

हजारीबाग में सरकारी अधिकारी की हत्या से हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर सवाल ? एनटीपीसी के GM ने कहा की एक सरकारी अधिकारी का किसी दूसरे चीजों से क्या लेना देना हत्या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए हुई है

Share
Link copied

हजारीबाग में सरकारी अधिकारी की हत्या से हजारीबाग के कानून व्यवस्था पर सवाल ? एनटीपीसी के GM ने कहा की एक सरकारी अधिकारी का किसी दूसरे चीजों से क्या लेना देना हत्या सिर्फ दहशत फैलाने के लिए हुई है

झारखंड के हजारीबाग में कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में एनटीपीसी के DGM डिस्पैच कुमार गौरव की हत्या ने झारखंड के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं एक सरकारी अधिकारी की हत्या ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है झारखंड में कानून का राज है या फिर अपराधियों का

इसे भी पढ़ें
NTPC केरेडारी कोल माइंस के DGM की गोली मारकर हत्या Update
इसे भी पढ़ें

NTPC केरेडारी कोल माइंस के DGM की गोली मारकर हत्या Update

हजारीबाग में NTPC कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।…

हजारीबाग के केरेडारी में NTPC के DGM डिस्पैच कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, सनसनी देखे वीडियो
इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के केरेडारी में NTPC के DGM डिस्पैच कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, सनसनी देखे वीडियो

हजारीबाग NTPC केरेडारी के DGM डिस्पैच कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है । कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी…

चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा
इसे भी पढ़ें

चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

चान्हो में साधु की हत्या के बाद दूसरे दिन पसरा रहा सन्नाटा चान्हो :थाना क्षेत्र के आनंदशीला स्थित आनंद मार्ग आश्रम में…

जिस तरह से हजारीबाग में एक सरकारी अधिकारी की हत्या की गई ठीक एक  दिन पहले रांची में एक कोयला कारोबारी की भी गोली मारकर हत्या करने की कोशिश हुई हालांकि फिलहाल वह इलाजरत है लेकिन अपराधियों ने दिनदहाड़े जिस तरह उन पर फायरिंग की उस अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ नजर आता है रांची में जिस कोयला कारोबारी की हत्या की कोशिश हुई उनका नाम विपिन मिश्रा है और बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उन्होंने हजारीबाग में ही ट्रांसपोर्टिंग का काम लिया है और अमन साहू गिरोह का लेवी मांगने का दबाव उन पर लगातार आ रहा था

फिलहाल हजारीबाग में डीएम डिस्पैच कुमार गौरव की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कुछ भी नहीं बोल रही है लेकिन एनटीपीसी के GM ने कुमार गौरव के हत्या पर दुख जताया और बताया कि एक सरकारी अधिकारी का बाकी चीजों से क्या लेना देना सिर्फ दहशत फैलाने के लिए शायद यह घटना हुई है पुलिस इसकी जांच करेगी लेकिन हम लोग भी अपने उच्च स्तरीय अधिकारियों से बात करेंगे और पूरे मामले की जानकारी देंगे फिलहाल सबसे पहले कुमार गौरव के परिवार के साथ पूरा एनटीपीसी को खड़ा होना है ताकि कुमार गौरव के परिवार को ऐसा ना लगे की एनटीपीसी के अधिकारी या कोई भी कर्मचारी कुमार गौरव के परिवार के साथ नहीं खड़े हैं

वहीं दूसरी ओर  सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने में लगी है।*

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “झारखंड में कांग्रेस सरकार , क़ानून व्यवस्था ध्वस्त,अभी NTPC के DGM को हजारीबाग में गोली मार कर हत्या । सरकार को केवल बांग्लादेशी घुसपैठिया को नागरिकता देना है, भ्रष्टाचार की देन यह हत्या है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow