निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप हटाने की सरना प्रार्थना सभा ने की मांग

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप हटाने की सरना प्रार्थना सभा ने की मांग

Share
Link copied

सिरम टोली में सरना स्थल के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप हटाने की सरना प्रार्थना सभा ने मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के रैंप होने की वजह से सरना स्थल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरहुल त्योहार से पहले इसका समाधान नहीं निकला तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। आदिवासी समाज के लोग फ्लाईओवर पर डेरा डाल देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर अलग-अलग दलों में शामिल आदिवासी समाज के लोग राजनीति कर रहे हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। यह एक सामाजिक मसला है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow