युवती के घर हंगामे से रोका तो बदमाश ने थानेदार का हथियार छीनने का प्रयास
युवती के घर हंगामे से रोका तो बदमाश ने थानेदार का हथियार छीनने का प्रयास
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मांडर स्थित हातमा गांव युवती के घर पर हंगामा करने से रोकने पर आरोपियों की भीड़ पुलिस से उलझ गयी। धक्का-मुक्की करते हुए मांडर थाना प्रभारी राहुल का हथियार भी छीनने का प्रयास किया।इस मामले में युवती और थाना प्रभारी के बयान पर मांडर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
इससे थानेदार गले पर चोट लगने से वे जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने वाले छह लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इनमें कृष्णा मुंडा, निखिल मुंडा, पंकज मुंडा, रामदेव मुंडा, सुलो देवी और काजल मुंडा शामिल हैं।
बताया गया कि ये लोग युवती को छेड़छाड़ करते हुए जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
लड़की ने इसकी जानकारी अपने जीजा को दे दी। आरोपियों ने जीजा को भी मारा। हंगामे की सूचना पर मांडर थानेदार पहुंचे पर उपद्रवियों ने थाना प्रभारी और पुलिस के एक जवान से हथियार छीनने का प्रयास किया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर पुलिस ने वहां हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ा और मौके से कई बाइक और वाहनों को जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
















