झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगें कुछ जगह हल्की वर्षा

झारखंड के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगें कुछ जगह हल्की वर्षा

Share
Link copied

झारखंड में एक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के उत्तरी और मध्य हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

तापमान:
अधिकतम तापमान: 29°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद।

न्यूनतम तापमान: 18°C से 20°C के आसपास रहेगा।

वर्षा:
हल्की बारिश (2.5-15.5 मिमी) की संभावना रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की वर्षा के संकेत है।

कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर पलामू, गढ़वा, लातेहार और सरायकेला-खरसावां में। स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं की भी आशंका है
हवा:
इन जिलों में हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है, खासकर बारिश के दौरान।

मौसम विभाग का किसानों को सुझाव है कि फसलों को पानी से बचाने के लिए उचित इंतजाम करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow