IMG 20201026 WA0015

करंट के चपेट में आनें से चालक की दर्दनाक मौत.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : शहर के चिरौंजिया मोड़ के पास एक दर्दनाक घटना तब घटी जब नो इंट्री से निकल कर एक ट्रक जा रहा था. ट्रक ग्यारह हजार करंट के चपेट में आ गया जिससे चालक सह मालिक की दर्दनाक मौत हो गई.

गौरतलब है कि ट्रक यूपी के मैनपुरी से झारखंड के रामगढ़ सामान ले कर जा रहा था, शहर में नो इंट्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर लगी हुई थी, सभी ट्रकों को चिरौंजिया मोड़ पर रोका गया था. नो इंट्री खत्म हुई ट्रक निकलने लगी तभी वह ग्यारह हजार के चपेट में आ गई जिससे चालक की मौत तत्काल हो गई. गनीमत रही कि खलासी गाड़ी से उतर कर गाड़ी बैक करा रहा था, जिससे वह बच गई.

घटना के बाद खलासी के द्वारा ड्राइवर को तुरन्त सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.खलासी ने बताया कि गाड़ी पीछे कर रहा था बिजली का तार नीचे झुका हुआ था और वह ट्रक के बॉडी में टच कर गया जिसके बाद यह घटना घटी. वहीं सदर थाना पुलिस को जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है.

Share via
Share via