रिम्स में मरीज़ के परिजन और चिकित्सकों के बीच मारपीट.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : रिम्स में आज मरीज के परिजन और चिकित्सकों के बीच मारपीट की घटना सामनें आई है. रिम्स में मरीज की मौत के बाद परिजनों और चिकित्सकों के बीच मारपीट हुई. परिजनों का आरोप है कि 12 तारीख को धनबाद से रिम्स किडनी का इलाज कराने मरीज को रिम्स लेकर आये थे. मरीज की रात में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद वे चिकित्सकों से आग्रह किया गया तो डॉ पैसा मांगने लगे और मारपीट करनें लगे.

इस पूरे मामले पर जूनियर डॉ का कहना है कि शाम 8 बजे के बाद मरीज की मौत हो गयी थी. डॉ इसकी घोषणा कर रहे थे तो परिजन ने मारपीट शुरू कर दी. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सैप के जवान भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow