हैरान करने वाली घटना चोर मंदिर में चोरी करने घुसा आ गयी नींद, चांदी का त्रिशूल और सिक्कों के साथ खर्राटे मारते पकड़ा गया

हैरान करने वाली घटना चोर मंदिर में चोरी करने घुसा आ गयी नींद, चांदी का त्रिशूल और सिक्कों के साथ खर्राटे मारते पकड़ा गया

हैरान करने वाली घटना चोर मंदिर में चोरी करने घुस आए गयी नींद, चांदी का त्रिशूल और सिक्कों के साथ खर्राटे मारते पकड़ा गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पश्चिमी सिंहभूम  के एक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया। एक 25 वर्षीय चोर मंदिर में चोरी करने घुसा, लेकिन भगवान के घर का शांत माहौल उसे ऐसा भाया कि वह चुराए सामान के साथ वहीं सो गया। सुबह पुजारी और ग्रामीणों ने उसे खर्राटे मारते पकड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हैरान करने वाली घटना चोर मंदिर में चोरी करने घुसा आ गयी नींद, चांदी का त्रिशूल और सिक्कों के साथ खर्राटे मारते पकड़ा गया

घटना पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के काली मंदिर की है ।बताया जाता है की  सोमवार देर रात करीब 2 बजे युवक ने मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसका मकसद था मंदिर में रखे चांदी के आभूषण और दानपेटी के पैसे चुराना। चोर ने चांदी का एक त्रिशूल और कुछ सिक्के चुराकर अपने थैले में रख लिए, लेकिन रात की थकान और मंदिर का शांत वातावरण उस पर हावी हो गया। नतीजा, वह चुराए सामान के साथ मंदिर के एक कोने में सो गया।

सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो चोर को चुराए सामान के साथ सोता देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया। चोर के खिलाफ चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या चोर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है।

आरोपी का नाम वीर नायक है जो की  टंकीसाई का रहने वाला है। बताया जाता है की उसने अपने दोस्तों के साथ खूब शराब पी थी। फिर वह काली मंदिर में दीवार फांदकर घुसा। उसने दरवाजे का ताला तोड़ा और मंदिर में प्रवेश किया। वीर नायक ने माता की मूर्ति पर सजे गहने, पूजा की थाली, लोटा, घंटी और सजावट का सामान एक थैले में भरा। वह भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे नींद आ गई।

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग मंदिर के शांत माहौल और चोर की इस अनोखी हरकत पर हंसी-मजाक कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घटना न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भगवान साक्षात धरती पर है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now