20250817 131417

गुमला: ग्रामीणों  के सहयोग पर पुलिस की कार्रवाई , दो गौ तस्कर  गिरफ्तार , बोलेरो में ठूस-ठूस कर भरे गये थे मवेशी

गुमला: ग्रामीणों  के सहयोग पर पुलिस की कार्रवाई , दो गौ तस्कर  गिरफ्तार , बोलेरो में ठूस-ठूस कर भरे गये थे मवेशी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला, 17 अगस्त  : डुमरी थाना क्षेत्र के खेतली पंचायत अंतर्गत राताशिली गांव में रविवार को ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक बोलेरो वाहन के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जैरागी और डुमरडार इलाके में वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें ठूंस-ठूंसकर भरे गए तीन मवेशी बरामद किए गए। इस दौरान दो आरोपियों, याकूब खान और मसूद खान, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन और मवेशियों को जब्त कर लिया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से मवेशी तस्करी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई की सराहना की और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी की मांग की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Share via
Share via