मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी ने की मुलाकात, उर्स मुबारक में शामिल होने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी ने की मुलाकात, उर्स मुबारक में शामिल होने का दिया न्योता

Share
Link copied

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी, डोरंडा, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। कमिटी ने मुख्यमंत्री को 11 सितंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय 218वें सालाना उर्स मुबारक के अवसर पर 14 सितंबर को आयोजित होने वाले चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कमिटी के सदस्यों ने बताया कि इस दौरान एक विशेष शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिजवान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी और मुश्ताक आलम शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow