20251102 212838

फलोदी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जोधपुर से बीकानेर के कोलायत दर्शन कर लौट रही एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के प्रसिद्ध कोलायत मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लौटते वक्त मतोड़ा क्षेत्र में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Share via
Share via