20251120 192456

गिरिडीह में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण की एक गुप्त फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गाण्डेय थाना क्षेत्र के ग्राम महेशमरवा में छापेमारी कर पुलिस ने 5 लोगों को रंगे हाथों पिस्टल बनाते गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पिस्टल, अर्धनिर्मित हथियार, मशीनें और गोला-बारूद बरामद किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को 19 नवंबर 2025 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि महेशमरवा गांव स्थित शायर अली के घर में कुछ लोग पिछले 2-3 दिनों से अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने शायर अली के घर को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा।

घर के नीचे बने गुप्त कमरे से पुलिस ने 5 अभियुक्तों को पिस्टल बनाते हुए पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि मुख्य सरगना उस्मान अंसारी और शायर अली ने दो दिन पहले बिहार के मुंगेर से हथियार बनाने की मशीनें व कच्चा माल मंगवाया था। गिरफ्तार सभी अभियुक्त पहले भी बिहार व अन्य राज्यों में अवैध हथियार बनाने के जुर्म में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गाण्डेय थाना में शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुख्य सरगना उस्मान अंसारी की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।

Share via
Share via