छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

Share
Link copied

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

रायपुर, 3 जनवरी : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान को नई गति मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों को मार गिराया। यह 2026 की पहली बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाई है, जो केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने 12 नक्सलियों को ढेर किया। मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी के सचिव सचिन मंगडू (मंगडु) जैसे वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इस मुठभेड़ से कोंटा एरिया कमेटी के सभी सशस्त्र नक्सली लगभग समाप्त हो गए हैं।दूसरी मुठभेड़ बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसमें 2 नक्सली मारे गए। दोनों घटनाओं में सुरक्षा बलों के किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा।

मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार:

घटनास्थलों से AK-47, INSAS, SLR जैसी ऑटोमैटिक राइफल्स सहित भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है, जिससे और नक्सलियों के मारे जाने या बरामदगी की संभावना है।

बीजापुर के एसपी जीतेंद्र यादव और सुकमा के एसपी किरण चव्हाण मौके पर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। पिछले साल (2025) छत्तीसगढ़ में 285 नक्सली मारे गए थे ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow