शर्मनाक : किसान ने माँ के श्राद्ध कर्म के निकाले 19 हजार अपराधियो में लूट लिए।
रांची के बुंडू में कैसी घटना घटी जिसने आम लोगों के आंखों में आंसू ला दिए । दरअसल रांची टाटा रोड के किनारे शास्त्री चौक के पास स्टेट बैंक सेवा केंद्र में किसान विश्व देव मुंडा से तीन नकाबपोश अपराधी लगभग 19 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए । बताया जाता है कि लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दो राउंड गोलियां भी चलाई । पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी जप्त किया है।
पीड़ित विश्व देव मुंडा ने बताया कि वह बरेड़ी गांव के निवासी हैं और 27 दिसंबर को उनकी मां की मौत हो गई थी । वे श्राद्ध कर्म के लिए 20 हजार रुपये बैंक से निकाल कर वह रुपए गिन ही रहे थे । तभी तीन नकाबपोश अपराधी मौके पर पहुंचे और उनसे रुपए छीन लिया। वही सेवा केंद्र के उपसंचालक ऋतिक कुमार ने बताया कि ग्राहक का एक हाजर मेरे पास था जो कि बच गया ।
लूटपाट की घटना से दुखी विश्व देव मुंडा ने बताया कि मां की 27 दिसंबर को मौत हो गई थी । अपनी जमा पूंजी से वह श्राद्ध कर्म करने वाले थे । लेकिन अपराधियों ने लूट लिया ।अब माँ का श्राद्ध कर्म कैसे करूंगा । मन इस बात से आहत है कि आखिर मेहनत के पैसे कैसे लूट लिए गए ।

















