झारखंड के मरीजों के लिए बड़ी राहत: रिम्स में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

झारखंड के मरीजों के लिए बड़ी राहत: रिम्स में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

झारखंड के मरीजों के लिए बड़ी राहत: रिम्स में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के मरीजों के लिए बड़ी राहत: रिम्स में जल्द शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा

 

रांची, : झारखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने वाली है। इससे किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को बाहर के महंगे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकारी स्तर पर सस्ता व गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध हो सकेगा।स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले रिम्स से किडनी ट्रांसप्लांट सेवा की शुरुआत होगी, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा विस्तारित की जाएगी। निजी क्षेत्र में रांची के राज हॉस्पिटल को भी इस सेवा के लिए अनुमति दी जाएगी।

इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि 9 जनवरी 2026 को एडवाइजरी कमिटी की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में तकनीकी निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा के बाद रिम्स और राज हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस प्रदान करने पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

वर्तमान में झारखंड में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा सीमित है सिर्फ ये सुविधा निजी अस्पतालों तक ही उपलब्ध है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को काफी परेशानी होती है। रिम्स जैसे सरकारी अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा और राज्य में ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेवाओं का विस्तार होगा।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समिति ने अस्पतालों का निरीक्षण पूरा कर लिया है और रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है। अब एडवाइजरी कमिटी के हरी झंडी मिलते ही सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now