अक्षय नवमी का त्योहार मनाया गया.

Share
Link copied

रामगढ़, आकाश/अशोक.

रामगढ़ : रांची रोड रोबा कालोनी स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने अक्षय नवमी पूजा अर्चना किए। परिवार की सुख- समृद्धि के लिए महिलाओं ने नवमी पर आंवला वट की परिक्रमा करते हुए पूजा-अर्चना की। आंवला वृक्ष के नीचे पकवानों का भोग लगाया गया और अवाला और पकवानों से उन्होंने व्रत का पारन किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सामूहिक पूजन, वृक्ष परिक्रमा सहित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए। विधिवत महिलाओं नें आंवला वृक्ष की 7 बार परिक्रमा किया।

मौके पर मंदिर समिति संरक्षक रमा शर्मा ने व्रतियों को पूजा की बधाई दी। कहा कि मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक में भगवान विष्णु व शिव की पूजा अक्षय नवमी पर आंवले के रूप में की थी। आवला वृक्ष की छाव में बैठकर भोजन ग्रहण किया। तब से पृथ्वी पर अक्षय नवंमी की परंपरा बनी है। कहा जाता है कि आंवला वृक्ष भगवान विष्णु का वास होता है। वृक्ष के नीचे श्री हरि विष्णु के दामोदर स्वरूप की पूजा होती है। भगवान विष्णु का वास होता है और आंवला नवमी की पूजा करने से श्रीहरि विष्णु का सानिध्य प्राप्त होता है। इसलिए श्री श्री शीतला माता मंदिर जनहित महिला कल्याण समिति द्वारा खिचड़ी और अवाला की चटनी का भोग लगा कर भंडरा का आयोजन किया है। मौके पर समिति अध्यक्ष तृप्ति सिल्ली, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज महतो, मनीष कुमार, जितेंद्र मिश्रा, रोशनी सिंह, हनी नारंगी, शिवरानी देवी पावनी शर्मा, कांता सिल्ली, चंचल मरवा, राजू गुप्ता, रेणु राणा, किंकर अनुपम आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow