अवैध खनन और सड़क हादसों पर बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला, बताया “मौत का खेल”

अवैध खनन और सड़क हादसों पर बीजेपी का हेमंत सरकार पर हमला, बताया “मौत का खेल”

Share
Link copied

रांची : झारखंड में अवैध खनन और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर बीजेपी ने राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही के कारण राज्य में हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल ने कहा कि राज्य में अवैध खनन और बालू-सिंडिकेट का बोलबाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बालू से तेल निकालना” अगर कोई सीखना चाहता है, तो वह राजद और कांग्रेस से सीख सकता है।

अमित मंडल ने आरोप लगाया कि सरकार अवैध खनन पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसका सीधा असर सड़क सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिदिन 12 से 14 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जिनमें अधिकतर घटनाएं अवैध रूप से चल रहे हाईवा, ट्रैक्टर और बालू-कोयला ढुलाई से जुड़ी हैं।

बीजेपी नेता ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जो कोरोना काल से भी अधिक है। उन्होंने हालिया गोंडा हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे अवैध वाहन और खनन सिंडिकेट जिम्मेदार हैं। बीजेपी ने राज्य सरकार से अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इसे “मौत का खेल” करार दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।