Jharkhand: Over 3.19 lakh Form-6 applications received so far; window for claims and objections open until September 14.

झारखंड मतदाता अलर्ट: Unmaped सूची में है नाम? हो जाये सावधान , तत्काल BLO से मिलकर कन्फर्म करें

Share
Link copied

SIR

रांची: क्या आपका नाम Unmaped मतदाता सूची में है? यदि आप झारखंड के मतदाता हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2026 के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी के तहत एक बड़ा अभियान शुरू किया है। वर्तमान में राज्य के 70 लाख 84 हजार 802 मतदाताओं का विवरण 2003 के मतदाता सूची से मेल नही खा रहा है यानी अनमैप्ड’ (बिना मिलान वाला) है, जिसे दुरुस्त करना अनिवार्य है।

कहीं आपका नाम तो लिस्ट में नहीं?

CEO के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि 2003 की मतदाता सूची के साथ मिलान न होने वाले मतदाताओं की सूची 23 मई 2026 से राज्य के सभी मतदान केंद्रों (बूथ) पर चस्पा कर दी गई है। अगले दो सप्ताह तक यह सूची बूथों पर उपलब्ध रहेगी।

क्या करें: अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपनी विधानसभा की सूची चेक करें।

समाधान: यदि आपका नाम ‘अनमैप्ड’ सूची में है, तो घबराएं नहीं। अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क करें और 2003 की सूची के आधार पर अपनी मैपिंग पूरी करवाएं।

मैपिंग क्यों है जरूरी?

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आगामी SIR प्रक्रिया के दौरान आपको किसी भी तरह के अतिरिक्त दस्तावेज (11 निर्धारित दस्तावेजों में से) देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिना मैपिंग के, आपका नाम अंतिम सूची से कटने का खतरा हो सकता है।

महत्वपूर्ण समय-सीमा: याद रखें ये तारीखें

आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप जारी किया है:
20 जून 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की शुरुआत।

5 अगस्त 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन।

7 अक्टूबर 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन (संभावित)।

इन जिलों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता

आंकड़ों के मुताबिक, पाकुड़, लोहरदगा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और रांची जैसे जिलों में अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। इन क्षेत्रों के निवासियों से विशेष अपील है कि वे जल्द से जल्द अपने बूथ पर पहुंचकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

सहायता के लिए:

अधिक जानकारी के लिए मतदाता अपने जिला निर्वाचन कार्यालय जा सकते हैं या CEO झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।