Demand for stoppage of trains at Bano and Odga railway stations, DRM gave positive assurance

बानो और ओड़गा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, डीआरएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Share
Link copied
Demand for stoppage of trains at Bano and Odga railway stations, DRM gave positive assurance
Demand for stoppage of trains at Bano and Odga railway stations, DRM gave positive assurance

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: बानो के बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रांची मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार अशोक तिवारी, समाजसेवी परमानंद सिंह, अशोक बड़ाइक तथा भाजपा नेता सुजान मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीण शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने रांची मंडल रेल प्रबंधक मनीष गुप्ता से मुलाकात कर बानो रेलवे स्टेशन एवं ओड़गा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता को रेल यात्रा के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से स्पेशल ट्रेन मौर्य एक्सप्रेस एवं जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का दोनों स्टेशनों पर कम से कम दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की।

करीब 30 मिनट तक चली वार्ता के दौरान डीआरएम मनीष गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने बानो एवं ओड़गा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए दोनों ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

डीआरएम के सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने 19 जून को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जाम आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की।

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजान मुंडा, बानो भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, समाजसेवी चूड़ामनी कुमार यादव, बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी सह पत्रकार अशोक तिवारी एवं बुद्धिजीवी अशोक बड़ाइक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।