केएम हॉस्पिटल में MBBS छात्रा सेजल पवार पर शवों पर अश्लील मजाक का विवाद: BMC ने शुरू की जांच
मुंबई: बीएमसी द्वारा संचालित किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) हॉस्पिटल की तीसरी वर्ष की MBBS छात्रा सेजल पवार (पुणे निवासी) कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में दिए गए वायरल बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। वीडियो में सेजल ने दावा किया कि मेडिकल छात्राएं एनाटॉमी लैब में पुरुष कैडेवर (दान किए गए शवों) के निजी अंगों के साइज की तुलना और मजाक करती थीं। इस क्लिप के वायरल होने के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया।
BMC और KEM हॉस्पिटल की जांच
KEM हॉस्पिटल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अस्पताल के डीन डॉ. हरिश पाठक ने दो सदस्यीय आंतरिक जांच समिति गठित की है।
जांच के मुख्य बिंदु:
सेजल पवार का बयान वास्तविक है या संदर्भ से बाहर लिया गया।
मेडिकल एथिक्स, प्रोफेशनल कंडक्ट और बॉडी डोनर्स के सम्मान का उल्लंघन हुआ या नहीं।
अस्पताल/मेडिकल कॉलेज की छवि और कैडेवर डिसेक्शन प्रक्रिया पर इसका असर।
समिति अपनी रिपोर्ट आज (12 जून ) शाम या कल सुबह तक डीन को सौंपेगी। इसके आधार पर उचित कार्रवाई (चेतावनी, सस्पेंड या अन्य अनुशासनात्मक कदम) ली जाएगी।
KEM हॉस्पिटल ने स्पष्ट किया कि सेजल पवार अभी MBBS छात्रा हैं, पूर्ण डॉक्टर नहीं बनी हैं। अस्पताल ने लिखित माफी भी स्वीकार की है, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। BMC हेल्थ कमेटी के चेयरमैन और संबंधित अधिकारी भी इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।
क्या कहा था सेजल ने?
प्रणित मोरे के शो (जो की करीब 2 महीने पुराना एपिसोड है ) में ऑडियंस इंटरैक्शन के दौरान जब कॉमेडियन ने पूछा कि डॉक्टर शवों के साथ काम करते समय मजाक करते हैं या नहीं, तो सेजल ने कहा कि उनकी और सहेलियों की तरफ से मेल कैडेवर के प्राइवेट पार्ट्स के साइज की तुलना होती थी।
सेजल पवार की माफी
भारी आलोचना के बाद सेजल पवार ने इंस्टाग्राम पर पब्लिक अपॉलजी जारी की। उन्होंने कहा:
“मैंने बहुत गलत बात कही। इंटेंट से ज्यादा इम्पैक्ट मायने रखता है। मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं। यह मेरी पहली स्टैंड-अप शो वाली अनुभव था और मैं कभी इसे जस्टिफाई नहीं करूंगी। यह मेरे लिए लर्निंग एक्सपीरियंस है।”उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अब प्राइवेट कर दिया गया है।
यह मामला 370 रुपये की बिरयानी विवाद के ठीक बाद सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर डबल स्टैंडर्ड का मुद्दा भी जोर पकड़ रहा है।

















