Jamshedpur news

जमशेदपुर: मानगो में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, छत काटकर ले उड़े 4 किलो चांदी और नकदी 

Jamshedpur news

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: शहर के मानगो थाना अंतर्गत टैंक रोड स्थित ‘कोलकाता ज्वेलर्स’ को चोरों ने निशाना बनाया है। रविवार तड़के हुई इस वारदात में चोरों ने दुकान की छत काटकर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

कैसे दिया घटना को अंजाम?

दुकान संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे शनिवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे, तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान की छत पर लगे टीन शेड की दो परतों को बड़ी ही सफाई से काटा और अंदर प्रवेश किया।

तिजोरी तोड़ने में रहे नाकाम

दुकान के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने पूरे दुकान की तलाशी ली। उन्होंने कैश बॉक्स में रखे 8 हजार रुपये नकद और लगभग 4 किलो चांदी के जेवरात पार कर दिए। हालांकि, दुकान में रखी मुख्य तिजोरी को तोड़ने की चोरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। तिजोरी सुरक्षित रहने के कारण उसमें रखे सोने के महंगे जेवरात चोरी होने से बच गए।

Also Read : धुर्वा से लापता जुड़वां भाइयों की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये का इनाम

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

पुलिस के अनुसार, वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

,

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now